कोरोना से देश में तीसरी मौत, मुंबई में 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में गहराता ही जा रहा है। दुनियाभर में 6000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। भारत में भी कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। देश में इस वायरस से अब तक 3 मौत हो चुकी है। वहीं अब तक इसके संक्रमण के 128 मामले सामने आ चुके हैं।

64 बुजुर्ग बने तीसरा शिकार

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं। तीसरी मौत भी राज्य की राजधानी मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पीटल में हुई। 64 वषीय बुजुर्ग के इसकी चपेट में आने से मौत हो गयी।