रेल के बाद हवाई सेवाएं भी बंद, मंगलवार रात 12 बजे से उड़ानों पर लगी रोक

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते खतरे को देखते हुए रेल सेवाओं के बाद हवाई सेवाएं भी बंद करने का फैसला किया गया है। मंगलवार रात 12 बजे से उड़ानों पर रोक लगाई है। वहीं कार्गो फ्लाइट सेवाएं जारी रहेंगे। एयरलाइंस को मंगलवार रात 12 बजे से पहले अपने गंतव्य पर उतरने के लिए योजना बनानी होगी। आपको बता दें कि रेल सेवा पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। महामारी कोरोना वायरस ने अब देश की रेल और हवाई सेवा दोनों पर ब्रेक लगा दिया है।