भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज संख्या 400 के पार पहुंची

झारखंड में सभी स्कूल कॉलेज मॉल मल्टीप्लेक्स छात्रावास पार्क और म्यूजियम 14 अप्रैल तक के लिए बंद

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ रहे हैं।. इसके मरीजों की संख्या 425 हो गई है. कोरोना की चपेट में आकर अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी हैं. इधर 24 घंटे में 50 से अधिक नए मरीज आए हैं इनमें से तीन की मौत हुई हैं. इधर दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश को कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन हैं।