LOCK DOWN : कल से फिर अपने घरों में देखिये रामायण, केंद्र सरकार ने किया फैसला

जब देश कोरोना वायरस के कारण गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है। लॉकडाउन के कारण देशवासी अपने अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने 80 के दशक में प्रसारित होने वाले रामानंद सागर कृत रामायण को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है।

अपने TV पर कल से देखिए रामायण


21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में कैद हैं।केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया है घरों में कैद जनता ने एक बार फिर से रामायण के प्रसारण शुरू करने की मांग की है ।इसे देखते हुए 28 मार्च से एक बार फिर रामायण का प्रसारण शुरू किया जा रहा है।

80 के दशक में रामायण शुरू होते हीं शांत हो जाती थी सड़कें

गौरतलब है की 80 के दशक में जब रामानंद

 

कृत रामायण का प्रसारण दिन के 10:00 बजे रविवार को शुरू होता था तो पूरे शहर और गांव में लखनऊ का नजारा होता था ।लोग अपने-अपने घरों में टीवी सेट के सामने चिपक जाते थे।

इतना ही नहीं पूरे सप्ताह भर लोगों को रामायण के प्रसारण का इंतजार होता था ।खासकर रविवार को 10  बजने से आधा घंटा पहले ही टीवी वाले घरों में बैठने के लिए होड़ मची रहती थी ।और पूरे शहर में लॉकडाउन का नजारा दिखता था। गौरतलब है की 80 के दशक में दिखने वाला रामायण का प्रसारण काफी जीवंत दिखता था जिसमें राम की भूमिका में अरुण गोविल थे।

रामानन्द कृत रामायण के सभी दृश्य काफी जीवंत महसूस होते थे। बनावटीपन से दूर इस धारावाहिक ने सफलता के नए सोपान गढ़े थे।