रेलवे स्टेशन के बाद आज पटना एयरपोर्ट भी होगा गुलज़ार, मुंबई से पटना आएंगे दो चार्टर्ड विमान

बताया जा रहा है कि ओएनजीसी ने पटना एवं बिहार में फंसे अपने अधिकारियों-स्टाफ को मुंबई ले जाने के लिए एयर इंडिया के दो विमानों को हायर किया है। गौरतलब है कि  उड़ान को लेकर एक दिन पहले से ही एयरपोर्ट प्रशासन एहतियात बरत रहा है।

लॉकडाउन के दौरान लम्बे समय के बाद एयर इंडिया के दो विशेष चार्टर्ड विमान शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। जहाँ पहला चार्टर्ड मुंबई से विमान सं। 1731 सुबह 7 बजे टेकऑफ करेगा और पटना एयरपोर्ट पर 9:15 बजे लैंड करेगा और दस बजे रवाना होकर 12:15 बजे मुंबई पहुंच जाएगा। जोकि मुंबई में पदस्थापित पटना और बिहार में लॉकडाउन में फंसे करीब 110 अधिकारियों को मुंबई ले जाएगा।

सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन

इन सभी 110 लोगों को सुबह में साढ़े छह बजे ही पटना एयरपोर्ट पर बुला लिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यता के साथ इन्हें विमान तक ले जाया गया। ये यात्री केवल हैंड बैगेज ही ले जाने की अनुमति दी गई। साथही बैगेज को पहले सेनेटाइज किया जाएगा यही नहीं इन यात्रियों को मास्क और ग्ल्वस पहनकर आने को कहा गया  है। इनके मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप रहना जरूरी है जिसमें उन्हें ग्रीन दिखने पर ही जाने की इजाजत दी जाएगी।

किसने हायर किया है विमान

बताया गया है कि सिक्युरिटी होल्ड एरिया में सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। स्क्रीनिंग करने वाले कर्मी पीपीई किट पहनें रहेंगे। सभों की जांच होने के बाद बस से ले विमान तक ले जाया जाएगा। एक बस में 15 से 20 यात्री ही सवार रहेंगे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग रहे। दरअसल ओएनजीसी ने पटना और बिहार में फंसे अधिकारियों-स्टाफ को मुंबई ले जाने के लिए एयर इंडिया का दो विमान हायर किया है।

क्या है इसका शिड्यूल

एक विमान सुबह में पटना आएगा वो खाली आएगा। दूसरा विमान सं: 1673 बिहार  के मुंबई में ओनजीसी के फंसे करीब 110 अधिकारियों व स्टाफ को मुंबई से लेकर 3:30 बजे रवाना होगा और पटना एयरपोर्ट पर 5:45 बजे लैंड करेगा। यहां यात्रियों को उतारने के बाद इन्हें बस और कार से घरों तक पहुंचाया जाएगा। एयर इंडिया का यह विमान बिना किसी यात्री को लेकर पटना एयरपोर्ट से शाम साढ़े छह बजे टेकऑफ करेगा और रात 8:45 बजे मुंबई पहुंचेगा। एक दिन पहले से ही उड़ान को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन एहतियात बरत रहा है।