क्या 31 मई के बाद फिर लगेगा लॉकडाउन 5, जाने केन्द्र सरकार ने क्या कहा?

क्या 31 मई के बाद फिर लगेगा लॉकडाउन 5, जाने केन्द्र सरकार ने क्या कहा?

31 मई के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन जारी रहेगा या नहीं। इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें जोरों पर है। इस बीच केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 5 को लेकर एक रिपोर्ट में किए गए दावों और कयासों को खारिज करते हुए कहा कि अभी लॉकडाउन 5 के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है।

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने की रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लॉकडाउन 5 की घोषणा कर सकते हैं। इसी खबर को गलत ठहराते हुए गृहमंत्रालय ने कहा है कि इसमें किए गए सभी दावे केवल कयास है। ऐसा कोई निर्णय अभी नहीं हुआ है।