
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में हो सकता है। परिवार वाले वहीं इसकी तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल सुशांत के पिता पटना से मुंबई जाएंगे। उनके साथ नीरज बबलू विधायक और अन्य परिजन भी साथ होंगे।
इधर इससे पूर्व सूचना आयी थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार पटना में हो सकता है।
हम आपको बता दे कि चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज मुंबई मेें आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकता। इधर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने पटना में उनके घर जा कर सुशांत सिंह के पिता से मुलाकात की।
You must be logged in to post a comment.