मुंबई में सुशांत सिंह को दी गई आखिरी विदाई , पिता ने दी मुखाग्नि , सबकी आंखें नम

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान घाट पर किया गया। इसके पहले उनका पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से श्मशान घाट लाया गया। अंतिम विदाई देने के लिए वहां उनकेपिता, चचेरे भाई, तीनों बहनें और अन्य करीबी घाट पर मौजूद रहे।

हम आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। वो बिहार के रहने वाले थे।