कोरोना के बढ़ते कहर के बीच पीएम मोदी आज अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बातचीत

देश में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच पीएम मोदी आज और कल अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से इस मुद्दे पर बात करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये दोपहर 3 बजे शुरू होगी।

आज होने वाली बैठक में शामिल होंगे ये राज्य

आज होने वाली बैठक में पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नागालैण्ड, लद्दाख, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा नागर हवेली और दमन दीव, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप जैसे राज्य शामिल होंगे।