लेह पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी साथ, हाई अलर्ट पर सेना, देखिए LIVE

भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई हिंसक झडप के बाद माहौल एलएसी पर स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई थी, जिसके बाद दोनों देशों के सहमति के बाद एलएलसी से दोनों देशों की सेना पीछे हट गयी है। लेकिन बावजूद इसके भारत लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास पूरे इलाके पर पैनी नजर रख रहा है। साथ ही किसी भी हिमाकत का माकूल जवाब देने के लिए सेना को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख एमएम नरवणे के साथ लद्दाख पहुंचे। लद्दाख दौरे के दौरान रक्षामंत्री सैन्य तैयारियों और हालात का जायजा ले रहे हैं।
रक्षामंत्री सेनाध्यक्ष, उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी, 14 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा के हालात की विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं।