सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया ने सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका, बोली मुंबई में हो केस की जांच

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को मुंबई ट्रांसफर कराया जाए क्योंकि मुंबई में ही उनके केस की जांच पेंडिंग है। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दर्ज कराई है।

सुशांत कि पिता ने पटना में दर्ज करायी है एफआईआर

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह गए. सुशांत ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी. सुशांत का ऐसे अचानक चले जाना सभी को रुला गया. सुशांत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी. उन्होंने अबतक 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं. अब सुशांत के पापा केके सिंह ने मंगलावर को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए हैं.अब बिहार पुलिस इस मामले की जांच में लगी है।