केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान की तबियत इन दिनो खराब है। वहीं देशभर के नेता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश क्रांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और कांग्रेस नेता आनंद माधव रामविलास पासवान जी के स्वास्थ्य हालचाल लेने नई दिल्ली फ़ोर्टिस इस्कॉरटस अस्पताल पहुँचे।
वहां पहुंचकर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके शुभचिंतकों ने बताया कि रामविलास पासवान की तबियत में सुधार हो रहा है। डॉ. झा और आनंद माधव ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
















You must be logged in to post a comment.