नये कृषि कानून को लेकर देशभर में बवाल, इंडिया गेट के पास अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर में लगायी आग

संसद से तीन कृषि विधेयकों के पारित होने के बाद उन विधेयकों पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिये हैं। यानी अब ये कानून बन गए हैं। इस कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में कानून के खिलाफ प्रदर्शन होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज धरने पर बैठेंगे। वहं कर्नाटक में भी आज किसानों ने राज्य बंद का आह्वान किया है।

अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

कृषि कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इंडिया गेट के पास अज्ञात लोगों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। नई दिल्ली डीसीपी ने कहा, ’करीब 15- 20 लोग यहां इकट्ठा हुए और ट्रैक्टर में आग लगा दी। आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी हटा दिया गया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।’

कर्नाटक में किसानों ने बुलाया बंद

कर्नाटक में आज किसानों ने फिर राज्य बंद बुलाया है। कृषि कानून के विरोध में राज्य के किसानों ने ये बंद बुलाया है, इस दौरान सोमवार सुबह शिवमोगा में ट्रैफिक सामान्य दिखा।

धरने पर बैठेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर में खटकर कलां में कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।