रामविलास पासवान के निधन पर शोकाकुल हुआ राजनीतिक गलियारा, PM मोदी बोले-हमने एक दोस्त को खो दिया

केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर आते हीं तमाम राजनेताओं और सोशल कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाएं आईं।

ऐसा शून्य जो शायद नहीं भरेगा-मोदी

पीएम मोदी ने अपना दुख शेयर करते हुए ट्वीट किया, “मैं शब्दों से परे दुखी हूं। हमारे राष्ट्र में अब एक ऐसा शून्य है जो शायद कभी नहीं भरेगा। रामविलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जो हर गरीब की गरिमापूर्ण जिंदगी की सुनिश्चित करने के लिए बेहद उत्सुक था।“ पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

सीएम नीतीश ने जताई संवेदना

रामविलास पासवान के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के बड़े हस्ताक्षर थे. प्रखर वक्ता लोकप्रिय राजनेता कुशल प्रशासक मजबूत संगठन करता और बेहद मिलनसार रामविलास जी का चला जाना अत्यंत पीड़ा दायक है. नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान के साथ अपने संबंधों को आत्मीय बताते हुए कहा है कि हमारा और उनका रिश्ता बेहद पुराना था और उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुख पहुंचा है।

राबड़ी-तेजस्वी ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे देश के स्थापित राजनेता थे उनके निधन के समाचार को जान कर हम सब अत्यंत दुखी एवम मर्माहत हूँ। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनका संबंध हमारे परिवार से बहुत गहरा और निकट का था।वे हमसब के अभिभावक समान्य थे।उनके निधन से सामाजिक एवम राजनीतिक जगत को अपुर्णीय छती हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे। परिजनों एवम शुभचिन्तकों को इस शोक की घड़ी मे शोक सहने की शक्ति दे।