गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

गोवा की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार मृदुला सिन्हा का निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी है। मृदुला सिन्हा 2014 से 2019 तक गोवा की राज्यपाल रही थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त की है। मृदुला सिन्हा बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं।