राजधानी दिल्ली के चाँदनी चौक के लाजपत राय मार्केट में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने के काम में जुटी हैं।
दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं माना जा रहा है कि आग की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। आग लगने से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
बतादें कि आग की लपटों ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।