मुंबई में नौसेना के जहाज में हुआ भयंकर ब्लास्ट, विस्फोट में 11 नैसेनाकर्मी हुए घायल तो 3 नौसेनाकर्मीयों के शहीद होने की आई खबर।

मुंबई में नौसेना के जहाज आईएनएस रणवीर में कल जोरदार विस्फोट कि खबर आई है जिसकी वजह से तीन नौसेनाकर्मियों की मौत हो गयी है। आईएनएस रणवीर को पूर्वी नौसेना कमान के क्रॉस कोस्ट ऑपरेशन पर तैनात किया गया था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौट कर आने की तैयारी में ही था।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों के द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया की विस्फोट क्यों हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है, इस मामले की जांच का जिम्मा बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को सौंपा जायेगा।

इस दुखद घटना में आईएनएस रणवीर के अंदर के डिब्बों में भयानक विस्फोट हुआ। जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया और बड़ी घटना होने से जहाज को बचा लिया। लेकिन दुखद खबर सामने आई है सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि दुर्घटना में 11 नौसेना कर्मी घायल हुए है जिनका स्थानीय नौसैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।वहीं 3 नौसेनाकर्मी शहीद भी बताए जा रहे हैं।