दिल्ली विस चुनाव : देर आई दुरूस्त आई कांग्रेस, जारी किए दो-दो घोषणापत्र, जानिए बड़ी बातें..

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण के लिए जहां आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के धुआंधार प्रचार प्रसार के बीच कांग्रेस ने रविवार को अपना घोषणपत्र जारी कर दिया। आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस ने दो-दो घोषणपत्र जारी किए हैं।

कांग्रेस के घोषणपत्र की बड़ी बातें…

  • दिल्ली में एम्स जैसे 5 बड़े अस्पताल बनाए जाएंगे
  • अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा
  • लड़कियों को पीएचडी तक की शिक्षा मुफ्त मिलेगी

आपको बता दें कि कांग्रेस के द्वारा जारी दूसरे घोषणपत्र का नाम ग्रीन मेनिफेस्टो रखा गया है। इसमें पर्यावरण और ईको-फ्रेंडली परिवहन को बढ़ावा देने की बात कही गई है।