बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए शाहीनबाग प्रदर्शन को निशाना बनाया है। प्रदर्शन का एक कथित वीडियो को शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।
वीडियो में क्या है ?
यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।
देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। pic.twitter.com/NoD98Zfwpx— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 6, 2020
इस विडियो में प्रदर्शनकारी महिला कहते हुए नजर आ रही हैं कि हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है।
विडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ’बता देना हम मुसलमानों ने लोरी नहीं सुनाई, अपने बच्चों को हमने ट्विंकल-ट्विंकल नहीं पढ़ाया। हमने अपने बच्चों को बचपन से करबला का वाकया सुनाया है।…करबला के नादाद में सिर्फ मर्दों ने नहीं बल्कि औरतों ने भी कुर्बानी दी थी…हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है।’
You must be logged in to post a comment.