आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने क्यों दौड़ीं अलका लांबा ? पढ़िये घटनाक्रम..

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा के बीच भिड़त हो गयी। इस बीच अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के लिए लपकी, और हाथ चला दी। इसके साथ हीं दोनों तरफ से तनातनी और हंगामा हो गया, लेकिन इसके बाद पुलिस ने आप कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया।

ये है पूरा मामला

अलका लांबा मजनूं का टीला स्थित एक पोलिंग बूथ पर पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उनसे कांग्रेस का बिल्ला उतारने को कहा। इस पर बात बढ़ गई और आप कार्यकर्ता ने अलका पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साई अलका आप के कार्यकर्ता की ओर दौड़ पड़ीं। पुलिस बीच-बचाव कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे शख्स को अलग ले गई।

अलका की सफाई

अलका लांबा ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पोलिंग बूथ पर गई थीं। उन्होंने कहा, ’इसी दौरान वहां खड़े उस शख्स ने मुझे बहुत गंदी गाली दी। मैं बता भी नहीं सकती। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता एक महिला को गंदी गाली दिलवा रहा था।’