16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल का होगा राजतिलक! रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम की चर्चा शुरू हो गयी है। 16 फरवरी को रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इस बार वह लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं मंत्रीमंडल में मनीष सिसोदिया, आतिशी, राघव चड्ढा जैसे नामों को शामिल करने की चर्चा चल रही है।

उपराज्यपाल से की औपचारिक मुलाकात

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार सुबह वह उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करने पहुंचे। चुनाव नतीजों के बाद ये पहली औपचारिक मुलाकात है।