दिल्ली हारने के बाद इस्तीफा पर तुले मनोज तिवारी, BJP ने क्या कहा, जानिए…

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के हाथों मिली करारा हार के बाद बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने इस चुनाव में 48 सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन महज 8 सीट हीं जीत पाये। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस्तीफे की पेशकश पर पार्टी के आलाकमान ने मनोज तिवारी के इस्तीफे को ठुकरा दिया है। उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा है। वह इसलिए क्योंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी के संगठन के चुनाव को टाला गया था। अब संगठन चुनाव के बाद नए प्रदेश की नियुक्ति होगी।