क्या तेजस्वी यादव ने बेच दिया राज्यसभा टिकट ? पढ़िये पूरी खबर.. क्या है माजरा

जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है, सियासी घमासान भी तेज हो गये हैं। लोकतांत्रिक जनता दल ने आरजेडी पर गंभीर आरोप लगाया है।
बिहार में चुनावी साल को देखते हुए शरद यादव की पार्टी ने आरजेडी पर गंभीर आरोप लगया है। लोकतांत्रिक जनता दल ने आरेजडी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्यसभा चुनाव का टिकट तेजस्वी यादव ने पैसा लेकर बेच दिया। लोकतांत्रिक जनता दल आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि है तेजस्वी यादव ने पैसों के लिए राज्यसभा का टिकट वैसे शख्स को दिया समुदाय ने हमेशा लालू को चुनौती दी है।

RJD को जातीय समीकरण की चिंता नहीं

लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष बीनू यादव ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनावी साल में राजद का ऐसा फैसला यह साबित करता है कि राजद को आगामी चुनावी में जातिय समीकरण की कोई चिंता नहीं है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बीनू यादव ने आगे कहा कि राजद में ऐसे कई अनुभवी लोग हैं जो राज्यसभा में जाकर पार्टी और जनता की आवाज को अच्छे तरीके से उठा सकते थे। लेकिन तेजस्वी यादव ने ऐसा नहीं किया।