तेजस्वी के ये 10 धाकड़ सवालों के जवाब देने में CM नीतीश के छूट जाएंगे पसीने

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजधानी पटना में प्रेसवार्ता की। मीडिया को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के 15 साल की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान करीब दस सवाल पूछे, और सरकार से इनका जवाब देने को कहा।

रद्द की बेरोजगारी हटाओ यात्रा

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उन्होंने अपनी बेरोजगारी हटाओ यात्रा को रद्द कर दिया है। तेजस्वी की यह यात्रा 31 मार्च तक स्थगित रहेगी। उन्होंने बताया उनकी इस यात्रा के दौरान भारी संख्या में लोग उमड़ते हैं। एहतियातन हमने यह यात्रा फिलहाल रद्द करने का फैसला किया है।

मुहीम से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

तेजस्वी ने बताया कि बेरोजगारी हटाओ यात्रा को हर जिले में सराहा जा रहा। राज्य के युवा इस मुहीम में काफी रूचि ले रहे हैं। बेरोजगारी यात्रा हटाओ अभियान से जुड़ने के लिए पार्टी की तरफ से मिस्ट कॉल कैंपेने चलाया है। इसके लिए राजद ने ये नंबर 9334302020 जारी किया है।

15 साल की सरकार पर दागे दस सवाल

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार से हमने सवाल पूछे थे लेकिन जवाब अबतक नहीं मिला है। नीतीश सरकार ने बिहार के नौजवानों को हल्के में लिया है। आज बिहार से लाखों की संख्या में युवा पलायन कर रहे हैं। उन्होंने नीतीश सरकार से ये दस धाकड़ सवाल पूछा है।

1. 15 सालों में आईटी कंपनियां क्यों नहीं आ सकी बिहार ?

2. अपार संभावनाओं के बाद भी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्यों नहीं लग सके ?

3. बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाकर क्यो नही जिलावार मछली बाजार लगवा सकते?

4. बिहार में उद्योग कलस्टर वाइज क्यो नहीं लगा सकते

5. डेयरी उद्योग क्यों नही लगा सकते, यहां के उत्पाद दूसरे देश मे क्यों नहीं भेजा जा सकता?

6. लघु उद्योग और हस्तकरघा उधोग क्यों नहीं लगा?

7. पर्यटन की असीम संभावना फिर भी पर्यटन कारोबार में क्यों नहीं बढ़ा ?

8. सरकारी पदों के रिक्त पदों पर नियुक्ति क्यो नही हो रही?

9. भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी क्यों नहीं हो सकी ?

10. तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा है कि डोमिसाइल नीति की मांग सरकार क्यों नहीं मान रही है?