कांग्रेस का बड़ा ऐलान अब बाहर के राज्यों से बिहार आये ज़रूरतमंदों को घर वापसी के लिए ट्रेन का किराया बिहार कांग्रेस कमिटी देगी

कॉंग्रेस अध्यक्षा सोनियां गांधी के दिशा निर्देशानुसार ज़रूरतमंद बाहर के राज्यों से बिहार आये मज़दूर, छात्र या पर्यटक अपने प्रदेश वापस लौटना चाहते है, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी उनके घर वापसी के ट्रेन का किराया वाहन करने का निर्णय लिया है। जोकि बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा के  नेतृत्व में किया जायेगा।
इस संदर्भ में कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनित कोविड 19 सलाहकार समिति ने विचार विमर्श एक फॉर्म जारी किया है बताया गया है कि लॉकडाउन के कारण बिहार में फँसे मज़दूर, छात्र या पर्यटक जो अपना प्रदेश वापस लौटना चाहते है, तो उनके घर वापसी के ट्रेन का किराया (एक तरफ़ा ) बिहार कांग्रेस कमिटी से प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि मान्य किराया कांग्रेस कमिटी द्वारा  रेलवे या बिहार सरकार के पास जमा किया जायेगा।

इसके लिए प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी ने दो  मोबाईल नम्बर क्रमश: +91 91225 04859 / +91 91131 65804 एवं

लिंक https://forms.gle/xHRxquqngDmbF2BQ8 जारी किया है।  बताया गया है कि कॉंग्रेस ने सभी जिला इकाइयों को भी पत्र लिखा है।