LAC विवाद पर बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी चुप क्यों हैं, वे क्या छुपा रहे हैं, आखिर क्या हुआ

राहुलभारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हिंसक झड़प हुई। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि बहुत हो चुका। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ।

‘चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की’

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? वे क्या छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन हथियाने की?’

&

;

बता दें कि भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत में सीमा विवाद शुरू हुआ था। जिसे राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं मोदी सरकार पर राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को लेकर निशाना साध रहे हैं। वह पहले भी कई बार सरकार से सवाल कर चुके हैं। उन्होंने पहले पूछा था कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में दाखिल नहीं हुए।