राजस्थान सियासी संकट पर टकरा गयी कांग्रेस और बसपा, प्रियंका गांधी ने बसपा को भाजपा का अघोषित प्रवक्ता बताया

राजस्थान सियासी संकट के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा ने बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधा है। प्रेस कंफ्रेंस करते हुए जब बसपा ने कांग्रेस पर वार किया था तब प्रियंका गांधी ने बसपा को भाजपा का अघोषित प्रवक्ता बताया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बोला हमला

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर बीसएपी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की है। लेकिन ये केवल व्हिप नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट है।

क्या बोलीं थी मायावती

इससे पहले बीएसपी प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को लपेटे में लिया था, मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार धोखा दिया है और धोखे से ही बसपा विधायकों को अपनी पार्टी में लिया है। मायावती ने कहा कि बसपा इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएगी, अगर कांग्रेस की सरकार गिरती है तो इसके लिए अशोक गहलोत ही जिम्मेदार होंगे।