RJD को एक और बड़ा झटका, सासाराम विधायक अशोक कुशवाहा ने छोड़ी पार्टी, आज होंगे JDU में शामिल !

बिहार में चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है। आरजेडी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। सासाराम से राजद के विधायक अशोक कुशवाहा ने पार्टी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि वे आज हीं जदयू में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर आरजेडी ने 16 अगस्त को अपने तीन विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इनमें महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातिमा के नाम हैं। खबर है कि ये जदयू में शामिल होंगे।