जेपी नड्डा बोले-नीतीश कुमार हीं होंगे बिहार चुनाव का मुखौटा, BJP-JDU-LJP मिलकर लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति के दूसरे दिन की बैठक में जेपी नड्डा ने वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिये कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “ बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा, जदयू और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। हमें सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि अपने सहयोगी दलों के मूल्यों का भी ध्यान रखना है।“

समाज के सभी वर्गों तक संदेश पहुंचायें कार्यकर्ता

नड्डा ने कहा, “कोरोनाकाल में बिहार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में हमें सुरक्षित रहते हुए और फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ एनडीए का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। पार्टी नेता यह तय करें कि समाज के सभी वर्गों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार का संदेश पहुंचे।“

चिराग पासवान के तेवर पर क्या बोले शाह

नीतीश सरकार को लेकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कुछ दिनों से तीखे तेवर दिखा रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था, ’राज्य के मुद्दे उठाते रहेंगे। इसे कोई आलोचना समझे तो फिर, कुछ नहीं कह सकते। पार्टी राज्य के लोगों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेगी। हम राजधर्म का पालन करते रहेंगे।’

लोकल फॉर वोकल पर जोर

नड्डा ने कहा कि हम आत्मनिर्भर बिहार बनाने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। यह वोकल फॉर लोकल के जरिए ही संभव हो सकता है। दरभंगा का मखाना, मधुबनी की पेटिंग, भागलपुर का सिल्क उद्योग, मुजफ्फरपुर की लीची को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलानी है। हमें अपनी ताकत बढ़ानी होगी। बिहार में उद्योग लगेंगे तो युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य तेजी से तरक्की करेगा।