पूर्व मुख्यमंत्री और हम प्रमुख जीतनराम मांझी ने महागठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया है। एनडीए में शामिल होने के बावत उन्होंने गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि मांझी की एनडीए में एंट्री पक्की हो गयी है। औपचारिकता के लिए बीजेपी की हरी झंडी बाकी है। सिग्नल मिलते हीं मांझी एनडीए में शामिल हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर दोनों नेताओं की बैठक में बहुत सारी बातें हुईं। इनमे सीट शेयरिंग भी महत्वपूर्ण है। सूत्रों ने बताया कि बिहार चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा 15 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, वहीं नीतीश कुमार उन्हें 9 से 12 सीटें देने को तैयार हैं। इसे लेकर अंदरखाने में बात चल रही है।















You must be logged in to post a comment.