बिहार बीजेपी ने की चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा, नित्यानंद राय बने चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष तो रविशंकर प्रसाद को मिला चुनाव प्रचार समिति का कमान

बिहार में 10 से 15 दिनों के अंदर विधानसभा चुनाव की घोषणा वाली है. इससे पहले सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. राज्य में अक्टूबर नवंबर में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए संचालन समिति की घोषणा कर दी है. पार्टी ने बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी मंगल पांडे को दी गई है, जबकि चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष  डॉ प्रेम कुमार को बनाया गया है.

जातिगत समीकरण का रखा गया ख्याल

बीजेपी की चुनाव संचालन समिति पर नजर डालें तो इसमें राज्य के जातिगत समीकरण का ख्याल रखा गया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को चुनाव प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी सौंप कर पार्टी ने अगड़ी जातियों को लुभाने की कोशिश की है. वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को बिहार विधानसभा चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाकर ओबीसी और यादव वोटरों को पार्टी ने अपने साथ लेने की कोशिश की है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने बैलेंस कायम करने की कोशिश की है.

 नीतीश मिश्रा बने घोषणा-पत्र समिति के सह-प्रमुख

बिहार चुनाव संचालन समिति में अध्यक्ष नित्यानंद राय के अलावे सह संयोजक देवेश कुमार को बनाया गया है, जबकि इस कमेटी में कुल 70 मेंबर हैं. इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष लेकर डिप्टी सीएम सुशील मोदी सांसद, विधायक पूर्व विधायक कमेटी के सदस्य हैं. बिहार बीजेपी ने घोषणा पत्र कमेटी का प्रमुख मंत्री डॉ प्रेम कुमार को बनाया है.वहीं सह प्रमुख पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा,रजनीश कुमार, मिथिलेश तिवारी, ऋतुराज सिन्हा को बनाया गया है।वहीं सभी केंद्र एवं बिहार सरकार के मंत्री के अलावे कोर कमेटी के सदस्य भी इस कमेटी में होंगे।

चुनाव संचालन समिति

  • संयोजक : नित्यानंद राय
  • सह संयोजक : देवेश कुमार
  • डॉ. संजय जायसवाल
  • सुशील कुमार मोदी
  • नंदकिशोर यादव
  • डॉ. प्रेम कुमार
  • रविशंकर प्रसाद
  • राज कुमार सिंह
  • राधामोहन सिंह
  • गिरिराज सिंह
  • अश्विनी कुमार
  • मंगल पांडेय
  • नागेंद्र जी
  • शिव नारायण जी
  • डॉ सीपी ठाकुर
  • रेनू देवी
  • राजीव प्रताप रुडी
  • राम कृपाल यादव
  • रमा देवी
  • अशोक कुमार यादव
  • प्रदीप कुमार सिंह
  • गोपाल जी ठाकुर
  • अजय निषाद
  • जनार्दन सिग्रीवाल
  • छेदी पासवान
  • सुशील कुमार सिंह
  • गोपाल नारायण
  • सतीश चंद्र दुबे
  • विवेक ठाकुर
  • राकेश सिन्हा
  • आरके सिन्हा
  • सुरेश कुमार शर्मा
  • प्रमोद कुमार
  • राणा रणधीर सिंह
  • राम नारायण मण्डल
  • विनोद नारायण झा
  • विजय कुमार सिन्हा
  • विनोद कुमार सिंह
  • कृष्ण कुमार ऋषि
  • ब्रज किशोर बिंद
  • ऋतुराज सिन्हा
  • ओम प्रकाश यादव
  • वीरेंद्र चौधरी
  • हरी मांझी
  • संजय पासवान
  • विश्वमोहन कुमार
  • आदित्य नारायण पाण्डेय
  • राजकुमार सिंह
  • अशोक अग्रवाल
  • कृष्ण कुमार ऋषि
  • सुमन महासेठ
  • अमृता भूषण
  • शीला प्रजापति
  • विजेंद्र ठाकुर
  • शैलेन्द्र गढ़वाल
  • सीता सिन्हा
  • श्यामा सिंह
  • प्रेम रंजन पटेल
  • अर्जुन मंडल
  • संजय सरावगी
  • गायत्री यादव
  • भागीरथी देवी
  • सुखदा पांडेय
  • पिंकी कुशवाहा
  • सम्राट चौधरी
  • अर्जुन साहनी
  • रूपनारायण मेहता
  • कामेश्वर चौपाल
  • राजेंद्र चौपाल
  • शिवेश कुमार राम

बिहार चुनाव प्रबंधन समिति

  • संयोजक : मंगल पांडेय
  • सह संयोजक : जनक चमार
  • सह संयोजक : सम्राट चौधरी
  • सह संयोजक : राजेंद्र गुप्ता

प्रचार निर्माण समिति

  • प्रमुख : रविशंकर प्रसाद
  • सह प्रमुख : राजीव प्रताप रुड़ी
  • सह प्रमुख : शाहनवाज हुसैन

घोषणा पत्र

  • प्रमुख : डॉ प्रेम कुमार
  • सह प्रमुख : रजनीश कुमार
  • सह प्रमुख : मिथिलेश तिवारी
  • सह प्रमुख : नीतीश मिश्रा
  • सह प्रमुख : ऋतुराज सिन्हा

चुनाव कार्यालय

  • प्रमुख : राधामोहन शर्मा
  • सह प्रमुख : निवेदिता सिंह
  • सह प्रमुख : सिद्धार्थ शंभू
कॉल सेंटर
  • प्रमुख : देवेश कुमार
  • सह प्रमुख : दिलीप मिश्रा

कार्यालय प्रबंधन एवं स्वागत कक्ष

  • प्रमुख : सुशील चौधरी
  • सह प्रमुख : निरंजन सिंह
  • प्रमुख : सुरेश रुंगटा
  • सह प्रमुख : विनीत कुशवाहा

सुरक्षा

  • प्रमुख : प्रवीण तांती

मीडिया विभाग

  • प्रमुख : संजय मयूख
  • सह प्रमुख : राकेश सिंह
  • सह प्रमुख : अशोक भट्ट
  • सह प्रमुख : पंकज सिंह

मीडिया संपर्क

  • प्रमुख : नवल यादव
  • सह प्रमुख : संजय पांडेय

वर्चुअल बैठक या रैली

  • प्रमुख : प्रमोद चंद्रवंशी

न्यायिक मामले व चुनाव आयोग से संबंधित

  • प्रमुख : एसडी संजय
  • सह प्रमुख : राधिका रमण

साहित्य

  • प्रमुख : रमेंद्र राय
  • सह प्रमुख : अमतेश कुमार

प्रचार सामग्री

  • प्रमुख : सत्यपाल नरोत्तम
  • सह प्रमुख : आनंद शेखर

प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण

  • प्रमुख : वैद्यनाथ रमण
  • सह प्रमुख : नवनीत दुबे

वाहन

  • कार इत्यादि : संजीव क्षत्रीय, धर्मवीर सिंह
  • हेलिकॉप्टर, चार्टर्ड फ्लाइट : राजेश वर्मा

प्रवास

  • राष्ट्रीय : राजेश वर्मा
  • राज्य : धीरेंद्र सिंह
  • विशेष : संजय गुप्ता

विज्ञापन अभियान

  • टीवी : सजल झा
  • एफएम, रेडियो : मुकेश सहाय
  • थियेटर, केबल नेटवर्क : राजीव रंजन
  • डीओएच, डिजिटल स्क्रीन : अखिलेश गुप्ता
  • प्रिंट मीडिया : प्रवीण यादव