अशोक चौधरी को नीतीश कुमार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये JDU के कार्यकारी अध्यक्ष

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों में तैयारियां जोरों पर है। इस बीच बड़ी खबर जदयू खेमे से आ रही है, जहां अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अशोक चौधरी जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं। दलित वोट बैंक को देखते हुए नीतीश कुमार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।  जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह हैं।