रामा सिंह की रातों-रात हुई RJD में एंट्री, तेजस्वी ने दिया सिंबल, महनार से पत्नी लड़ेगी चुनाव

राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के बार-बार विरोध करने के बावजूद बाहुबली रामा सिंह की राजद में एंट्री हो गयी। बुधवार देर रात तेजस्वी यादव ने रामा सिंह को सिंबल दे दिया।

रघुवंश प्रसाद से हमारी कोई दुश्मनी नहीं-रामा सिंह

सिंबल मिलने से गदगद रामा सिंह ने कहा कि उनकी रघुवंश प्रसाद से कभी कोई दुश्मनी नहीं रही है। उनका घर मेरे घर के पास ही है. अगर जरूरत पड़ी तो हम उनके परिजनों से भी वोट मांगने के लिए उनके दरवाजे पर जाएंगे. रामा सिंह ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं. उनकी पत्नी महनार सीट से चुनाव लड़ेगी. रामा सिंह ने दावा किया है कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी।

रामा सिंह की पत्नी लड़ेगी चुनाव

बताया जा रहा है कि रामा सिंह की पत्नी वीणा सिंह महनार से चुनावी मैदान में खड़ी हो रही हैं। रामा सिंह इस कोशिश में कई महीनों से लगे हुए थे. लेकिन रघुवंश प्रसाद सिंह इसका विरोध कर रहे थे. रघुवंश प्रसाद के निधन के बाद आखिरकार आरजेडी ने रामा सिंह को सिंबल देते हुए रघुवंश प्रसाद सिंह के विरोध को गलत साबित कर दिया।