कांग्रेस में शामिल हुईं शरद यादव की बेटी, लड़ सकती है बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल हो गयी। उन्हें दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता दिलायी गयी। बताया जा रहा है कि वे इस बार बिहार के चुनावी अखाड़े में उतर सकती हैं।

कांग्रेस में शामिल होकर सुभाषिनी ने क्या कहा ?

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं हैं. लेकिन, वह सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा करती हैं. हमें बिहार को एक बेहतर राज्य बनाना है।

शरद यादव पूर्व में जनता दल (यू) के प्रमुख रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार के साथ अनबन के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में शरद यादव की नई पार्टी महागठबंधन का ही हिस्सा थी। शरद यादव की तबीयत बीते दिनों से खराब है और वो अभी एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं।