बिहार सियासत : एक कुसी के लिए CM पद के 6 उम्मीदवार, किसके सिर होगा सरताज ?

बिहार में इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया। तीसरे, चौथे, पांचवें…. फं्रट के बाद मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की संख्या भी इस बार खूब है। इस बार सीएम पद के छह दावेदार हैं। जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी के गठबंधन एनडीए ने फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। लेकिन, राजद, कांग्रेस और तीन वामदलों के महागठबंधन ने इस बार अपना चेहरा बदल लिया है।

पिछले चुनाव में इस गठबंधन का चेहरा भी नीतीश कुमार थे, लेकिन इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव सीएम पद के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा छह दलों को मिलाकर बने ग्रांड डेमोक्रेटिक सेकुलर एलायंस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा तो प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन ने पप्पू यादव को अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है। उधर, चिराग पासवान ने खुद को कभी सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन उनकी पार्टी लोजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया है। इसी चुनाव के ठीक पहले प्लुरल्स नाम से नई पार्टी बनाने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी खुद को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर रखा है।

  1. नीतीश कुमार
  2. तेजस्वी यादव
  3. उपेन्द्र कुशवाहा
  4. पप्पू यादव
  5. चिराग पासवान
  6. पुष्पम प्रिया चौधरी