बिहार चुनाव : LIVE सीएम योगी ने कैमूर के रामगढ़ सीट से किया प्रचार का आगाज, क्या कहा … पढ़िये

बिहार चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में चुनावी हुंकार भर रहे हैं। कैमूर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। कैमूर जिले के रामगढ़ सीट से आज योगी ने अपने प्रचार का आगाज किया है।

बिहार-यूपी का संबंध चोली-दामन का-योगी

रैली की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम और सीता से की। उन्होंने कहा, मैं भगवान राम की जन्मभूमि से आया हूं। बिहार और यूपी का संबंध चोली दामन का है। त्रेता युग में रामगढ़ को महर्षि विश्वमित्र ने अपनी तपस्थली के लिए चुना था।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ सोने पर सुहागा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना से देश को बचाया गया। कोरोना काल में सही वक्त पर सही फैसले लिए गए।

बिहार में चलायी गयी गई महत्वाकांक्षी योजना

उन्होंने कहा, बिहार लगातार विकास की तरफ बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिसका फायदा राज्य की जनता को मिल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। गरीबों के लिए हर योजना की शुरुआत बिहार से हुई है।