उमेश कुशवाहा बने जेडीयू के नए प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला, वशिष्ठ नारायण सिंह ने पद छोड़ने की जताई थी इच्छा

बड़ी खबर आ रही है जेडीयू के प्रदेश कार्यालय से. जहां पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को जेडीयू का नया प्रदेश अध्यक्ष बना गया है। प्रदेश कार्यलाय में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उमेश कुशवाहा के नाम पर मुहर लगी है। इसके पहले रामसेवक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा थी, लेकिन अंतिम समय में पार्टी ने अपना निर्णय बदल दिया.

नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा के नाम का रखा प्रस्ताव

बताया जा रहा है कि पार्टी कार्रकारिणी की बैठक में खुद नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित किया। इसके बाद अन्य नेताओं ने इसका समर्थन कर दिया। इसी के साथ उमेश कुशवाहा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बन गए। उमेश कुशवाहा महनार से जेडीयू से विधायक थे लेकिन इस बार वे हार गए थे. जिसके बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है.

वहीं वर्तमान में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। जिसे स्वीकार कर लिया गया.