बंगाल में खत्म हुआ विधानसभा चुनाव, जानें- किस राज्य में किसकी होगी सरकार

पश्चिम बंगाल में आखरी चरण का चुनाव ख़त्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। इन नतीजों की माने तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी एक बार फिर से सरकार बना सकती है। यदि एबीसी नील्सन-सी वोटर सर्वे के की माने तो राज्य में टीएमसी को 152 से 164 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी जिसने 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है इसे 109 से 121 सीटें ही मिलेंगी। वहीं रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के सर्वे में 138 से 148 सीटें बीजेपी को मिलने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि ममता बनर्जी की टीएमसी को 128 से 138 सीटें मिल सकती हैं। वहीं लेफ्ट और कांग्रेस 11 से 21 सीटों पर सिमटे दिख रहे हैं। फिलहाल रिपब्लिक टीवी का यह सर्वे पश्चिम बंगाल में बीजेपी की उम्मीदों को बढ़ाने वाला है।

इन दो सर्वे के अनुसारबीजेपी की होगी सरकार                                                                                           

इंडिया टीवी के सर्वे में बीजेपी को 173 से 192 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं टीएमसी के 64 से 88 सीटों पर ही सिमटी दिख रही है। इसके अलावा जन की बात सर्वे में भी बीजेपी को 162 से 185 सीटें मिलने की बात सामने आ रही है। जबकि टीएमसी को 104 से 121 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि यहाँ कांग्रेस-लेफ्ट का संयुक्त मोर्चा 3 से 9 सीटों पर ही सिमट सकता है।

सर्वे में बंगाल में बीजेपी को बड़ी बढ़त का अनुमान

बंगाल में टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के सर्वे में भी टीएमसी के ही सबसे बड़ी पार्टी होने का अनुमान है। सर्वे में टीएमसी को 142 से 152 सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं बीजेपी को 125 से 135 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा लेफ्ट को 16 से 26 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि सारे सर्वे पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले बीजेपी की बढ़त दिखा रहे है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 8वें और आखिरी राउंड की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आए हैं।

असम में एग्जिट पोल्स में मिल रही है बीजेपी को जीत

असम में रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में भी बीजेपी के सरकार बनाने की बात है। एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में बीजेपी को 74 से 84 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस गठबंधन को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य दलों को 1 से 3 सीटें ही मिलने का अंदेशा है। जबकि टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के सर्वे बतातें है कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। राज्य में बीजेपी को 59 से 69 सीटें तक सिमट सकती है। वहीं कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिलने की बात है। हालांकि टुडेज चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को 61 से 79 और कांग्रेस को 47 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को राज्य में 48 फीसदी वोट के साथ 75 से 80 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस गठबंधन को 40 से 45 सीटें सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य को 1 से 4 सीटें ही मिलेंगी। टुडेज चाणक्य के सर्वे में असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले की बात कही गई है। बीजेपी को 61 से 70 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 47 से 56 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में शून्य से 3 सीटें जा सकती हैं।

केरल में लेफ्ट राज मज़बूत, कांग्रेस मिलेगी मात

केरल में एबीपी-सी वोटर के सर्वे में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच करीबी मुकाबले का अनुमान है। पोल के मुताबिक एलडीएफ को 71-77 सीटें मिल सकती हैं। वहीं यूडीएफ को 58 से 64 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एनडीए को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं। केरल में इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी जीत रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 104 से 120 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस की लीडरशिप वाला यूडीएफ गठबंधन 20 से 36 सीटों पर ही सिमट सकता है। इसके अलावा रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे में भी एलडीएफ की वापसी की बात कही गई है, लेकिन इसमें कांग्रेस को भी अच्छी बढ़त दिखाई गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 72 से 80 सीटें मिल सकती हैं। वहीं यूडीएफ को 58 से 64 सीटें हासिल हो सकती हैं। टुडेज चाणक्य के सर्वे में भी एलडीएफ को जीत की बात कही गई है। एग्जिट पोल में लेफ्ट को 93 से 111 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं यूडीएफ को 26 से 44 सीटें ही मिलने का अनुमान है। बीजेपी गठबंधन को 0 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

पुडुचेरी में भी बीजेपी की होगी ताजपोशी

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई पड़ रही है। एबीपी-सी वोटर के सर्वे के अनुसार बीजेपी गठबंधन को 30 में से 19 से 23 सीटें मिलने की बात है। जबकि कांग्रेस को 6 से 10 सीटें पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 16 से 20 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 11 से 13  सीटें मिलने का अनुमान है। टीवी 9 भारतवर्ष के सर्वे में बीजेपी को 17 से 19 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस को इसमें भी 11 से 13 सीटें ही मिलने के असार है। इस तरह सारे सर्वे में बीजेपी के ही सबसे बड़ी पार्टी बनने की तरफ इशारा कर रहें है।

तमिलनाडु में कांग्रेस का सितारा चमकने की उम्मीद , हो सकती है सत्ता में वापसी 

तमिलनाडु में सारे एग्जिट पोल्स डीएमके एवं कांग्रेस गठबंधन को बंपर सीटें मिलने की ओर इशारा कर रहे है। एबीपी-सी वोटर के सर्वे में डीएमके गठबंधन को 160 से 172 सीटें मिलने की बात कही है वहीं एआईएडीएमके को 58 से 70 सीटें। जबकि रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वे में भी डीएमके-कांग्रेस को 160 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है और एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन को 58 से 68 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। टुडेज चाणक्य के सर्वे में भी डीएमके को 164 से 186 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एआईएडीएमके-बीजेपी को 46 से 68 सीटें मिल सकती हैं।