लालू के करीबी, RJD, राज्यसभा सांसद एडी सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

आरजेडी के राज्यसभा सांसद एडी सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली में राज्यसभा सांसद एडी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक के ईडी की टीम ने बिहार से राज्यसभा सांसद अमरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ एडी सिंह को फर्टिलाइजर घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आरजेडी सांसद एडी सिंह का नाम फर्टिलाइजर घोटाले में आ रहा था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके से हुई है।गिरफ्तारी के बाद सांसद ए डी सिंह का मेडिकल जांच करवाया गया और उसके बाद दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में रखकर पूछताछ की जा रही है।  ईडी मुख्यालय के वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक फर्टिलाइजर घोटाला मामले में ये गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल, ईडी की तरफ से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पिछले कुछ समय पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने भी अमरेन्द्रधारी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।  उसी मामले को आधार बनाते हुए ईडी ने यह केस अपने हाथों में लेकर जांच कर रही है, इसी सिलसिले में राज्यसभा सांसद को पकड़ा गया है।  राजद सांसद अमरेन्द्रधारी सिंह लालू परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं।

अमरेंद्र धारी सिंह बड़े कारोबारी हैं. मूलतः वह ग्रामीण पटना के दुल्हन बाजार के एनखां गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट माइकल स्कूल से पूरी की थी जिसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। जानकारों का कहना है कि अमरेंद्र धारी सिंह का कारोबार फर्टिलाइजर और केमिकल फैक्ट्री के साथ रियल एस्टेट से भी जुड़ा है। जिसे दिल्ली से ही संचालन दिल्ली से होता है।