अरविंद सिंह ने कहा कांग्रेस के युवराज बताएं कि कांग्रेस के शासन काल में देश में प्रति व्यक्ति आय कितनी थी, शेखी बघारना बंद करें कांग्रेस के युवराज

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘कांग्रेस के युवराज’ सिर्फ शेखी बघारना जानते हैं। कांग्रेस के युवराज को शेखी बघारना बंद करना चाहिए।

अरविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के युवराज सोशल मीडिया पर अपनी अज्ञानता का आतंक फैलाने के साथ-साथ झूठ तंत्र से जनता को गुमराह करने की कोशिश में जुटे हैं। लेकिन, चाहे कुछ भी कर लें, टूलकिट की मदद लें या फिर अपने झूठ को प्रसारित करने के लिए विदेशी फंडिंग की। जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली।

उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के युवराज’ महंगाई की बात करते हैं। सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। कांग्रेस के जमाने में महंगाई दर कितनी थी, इस पर बात क्यों नहीं करते। सिर्फ हवा – हवाई बात करने से वे हमेशा ‘पप्पू’ टाइप नेता ही समझे जाएंगे।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘कांग्रेस के युवराज’ को बताना चाहिए कि कांग्रेस के शासन काल में देश में प्रति व्यक्ति आय कितनी थी और अब क्या है?