जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने पीएम मोदी व सीएम नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात, जानिए

जमुई से विधायक व अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्लेयर श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत में महिलाओं को मुखर होने का मौका दिया है। आधी आबादी की संज्ञा को चरितार्थ किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला शक्तियों को और सशक्त किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही गई। यह सिर्फ भाजपा सरकार ही सकती थी और करके दिखाया भी। बोचहां विधानसभा उप चुनाव को लेकर श्रेयसी सिंह शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंची थी। इस दौरान अहियपुर व भिखनपुर का दौरा किया।

उन्होंने ने कहा कि देश दुनिया में महिलाएं परचम लहरा रही है। सरकार ने हर मोड़ पर महिलाओं का साथ दिया है। राज्य सरकार लड़कियों के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। साइकिल से लेकर स्नातक तक छात्राओं को प्रोत्साहित करने का काम किया। खेलकूद में भी छात्राओं को मौका दिया है।

श्रेयसी सिंह ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वीआईपी नेता मुकेश सहनी गठबंधन धर्म भूल गए। जनता सब जानती है। उनके कार्यों का हिसाब जनता ने यूपी चुनाव में दे दिया। बिहार में भी उन्हें भुगतना पड़ेगा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा दुर्गेश सिंह, प्रदेश के क्षेत्रीय पदाधिकारी शशिरंजन, रितेश सिंह, सौरभ शर्मा, विश्वनाथ सिंह, गोविंद कुमार, अमित राठौर व अन्य मौजूद थे।