बिहार विधान परिषद ने जारी की सूचना, उपेंद्र कुशवाहा, राबड़ी देवी के साथ ही मंगल पांडेय को भी महत्वपूर्ण जिम्‍मेदारी….

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विधान परिषद की समितियों का पुनर्गठन किया गया है। इसमें राजद की ओर से राबड़ी देवी, जदयू की ओर से उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा की ओर से मंगल पांडेय और संजय मयूख सहित कांग्रेस के मदन मोहन झा आदि नेताओं को अहम जिम्‍मेदारियां सौंपी गई हैं। सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के आदेश के बाद परिषद सचिवालय ने पत्र जारी कर दिया है।

विशेषाधिकार समिति में राबड़ी देवी होगी…

स्थाई समिति में नियमावली समिति के अध्यक्ष विधान परिषद के सभापति होंगे। इसके अलावा आठ अन्य सदस्य मनोनीत किए गए हैं। विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष भी सभापति ही होंगे, जबकि राबड़ी देवी सदस्य होंगी। इस समिति में अध्यक्ष समेत सात सदस्य होंगे। वहीं, आचार समिति में राम वचन राय को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, मंगल पांडेय, नीरज कुमार, सच्चिदानंद राय और समीर कुमार सिंह सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

उपेंद्र कुशवाहा को पर्यटन वाली समिति का जिम्‍मा दिया गया है …

पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बनाया गया है। सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष संजीव श्याम सिंह होंगे। आवास समिति का अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय को बनाया गया है। बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के अध्यक्ष कुमुद वर्मा होंगी। अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. सोहैब बनाए गए हैं। पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण यादव होंगे।

संजय मयूख करेंगे प्रकाशन समिति का नेतृत्‍व…

प्रकाशन समिति के अध्यक्ष संजय मयूख होंगे। शून्यकाल समिति का अध्यक्ष मंगल पांडेय को बनाया गया है। आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष पद की रामबली सिंह को मिली है। पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, निवेदन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष जनक राम बनाए गए हैं।

जदयू के राधाचरण साह को ये काम दिया गया है ….

जिला पर्षद एवं पंचायती राज समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राधाचरण साह को सौंपी गई है। प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के अध्यक्ष नवल किशोर यादव बनाए गए हैं। कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उ सभापति रामचंद्र पूर्वे को मिली है। वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कारा सुधार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार को बनाया गया है।

कुछअन्न नेताओं को भी मिली जिम्‍मेदारी……

इसी तरह नगर विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति के अध्यक्ष भीषम सहनी, राजभाषा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, वृद्ध जन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, सदस्यों के गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष गुलाम गौस को बनाया गया है।