पटना में नवजात को गोद में लेकर वोट डालने पहुंची महिला….जानिये कहा कितने प्रतिशत परे बोट….

राजधानी पटना के बेली रोड स्थित राजभवन मध्य विद्यालय आदर्श मतदान केंद्र पर कड़ाके की ठंड में एक महिला अपने एक माह के बच्चे को गोद में लेकर वोट डालने पहुंची।

मोतिहारी में वोट डालने निकली जेठानी-देवरानियां की टोली….

ठंड के बावजूद मतदाताओं का जोश बिल्कुल भी कम नहीं है। महिलाएं सुबह से ही मतदान के लिए घर से निकल रही हैं। इसी कड़ी में मोतिहारी शहर के मेन रोड में ठंड व कुहासे के बीच मतदान के लिए एक साथ जाती जेठानी व देवरानियां की टोली भी दिखी।

भागलपुर में सुबह नौ बजे तक  मतदान का प्रतिशत 10.33 रहा….

भागलपुर नगर निगम में सुबह 9 बजे तक कुल 7.28 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 8.12 पुरुष और 6.44 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही। वहीं सबौर में कुल 12.61 प्रतिशत में 13 प्रतिशत पुरुष और 9 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट किए। इसी तरह हबीबपुर में सुबह 9 बजे तक कुल 12.61 प्रतिशत हुआ। इसमें पुरुष 13.34 प्रतिशत और महिला 12.12 प्रतिशत रहीं।

मुजफ्फरपुर में सुबह नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत 9.50 रहा….

मुजफ्फरपुर में सुबह नौ बजे तक 9.50 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 10.13 प्रतिशत पुरुष और 8.80 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही।

समस्तीपुर में ठंड के कारण मतदान की गति धीमी परी…..

नगर निगम क्षेत्र समस्तीपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के कारण मतदान की गति धीमी रही। सुबह नौ बजे तक यहां 6.3 प्रतिशत मतदान हुआ। पुलिस अधीक्षक हृदयकांत पुलिस बल के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। इसके अलावा सिंघिया नगर पंचायत में 11.53 व मुसरीघरारी नगर पंचायत में 10.53 प्रतिशत मतदान की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष ने दी है।