जदयू के पूर्व प्रवक्त अजय आलोक ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थामने के बाद नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला….

 जदयू के पूर्व प्रवक्त अजय आलोक ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थामने के बाद नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला….

 जदयू के पूर्व प्रवक्त अजय आलोक ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद अजय आलोक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बहुत लोग पलटीमार कहते हैं, जो बिल्कुल सही है।

भाजपा नेता अजय आलोक ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आनंद मोहन को रिहा करने के फैसले पर नीतीश कुमार को घेरा। उन्होंने कहा कि 87 साल बाद 2012 में नीतीश कुमार ने ही जेल मैन्युअल में संशोधन किया था। तब यह क्लॉज डाला था कि अगर सरकारी सेवक की हत्या होगी तो उसे कभी रिहा नहीं किया जाएगा।

अजय आलोक ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने उस समय जेल मैन्युअल में बदलाव किया, जिससे जेल से बाहर आने वाले अपराधी छूट न पाए। अब आनंद मोहन और बाकी कैदियों को उन्हें रिहा करना था, इसलिए उन्होंने फिर से संशोधन किया। कई दुर्दांत अपराधी को छोड़ा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब दलितों की हत्या करने वालों को इसलिए छोड़ा जाएगा कि वो अमूक जाति से है।