लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस जारी, बीजेपी और कांग्रेस में टकराव

संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है  वहीं लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर बहस  चल रही है… गौरतलब है  कि  कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में विधेयक पेश किया था…

निशिकांत दुबे के बोलने पर विपक्ष की आपत्ति

विधेयक पर चर्चा में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशिकांत दुबे खड़े हुए तो विपक्ष के सदस्यों ने किसी महिला सांसद के नहीं बोलने पर आपत्ति जताई, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘‘महिलाओं के बारे में भाइयों को भी आगे बढ़कर सोचना चाहिए’।’

हर मोर्चे पर स्त्री पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी-सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा. “स्त्री की मेहनत, स्त्री की गरिमा और स्त्री के त्याग की पहचान करके ही हम लोग मनुष्यता की परीक्षा में पास हो सकते हैं। आजादी की लड़ाई और नए भारत के निर्माण हर मोर्चे पर स्त्री पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी है। वह उम्मीदों, आकांक्षाओं, तकलीफों और घर गृहस्थी के बोझ के नीचे नहीं दबी।