सीएम नीतीश कुमार का पिछले कुछ दिनों से अपने मंत्री अशोक चौधरी पर विशेष प्रेम उमड़ रहा है…. हाल ही में तीन दिन पहले सीएम नीतीश ने मजाक-मजाक में अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली थी और भरी महफिल में अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रखकर प्यार लुटाते दिखे… नीतीश कुमार पत्रकारों के सामने अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रखकर अपार प्यार का इजहार करते हुए दिखे. सीएम ने अशोक चौधरी के गले लगते हुए कहा कि हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं…. इसके बाद तो मानो अशोक चौधरी शर्म से पानी पानी हो गए और सीएम के जाने से पहले ही कार्यक्रम से बाहर निकल गए.
दरअसल, बीते 18 सितंबर को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर गांधी मैदान स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान सीएम नीतीश ने मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था और उनके माथे को एक पत्रकार के माथे से टकरा दिया था। सीएम नीतीश की इस हरकत से वहां मौजूद नेता और पत्रकार ही नहीं बल्कि खुद अशोक चौधरी भी स्तब्ध रह गये थे। उस वक्त इस घटना को सभी ने हंसी मजाक में टाल दिया था।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब भी वे अशोक चौधरी को टीका लगाये देखते हैं, तो उन्हें खुशी होती है। नीतीश कुमार ने कहा कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, सबकी इज्जत करते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में 7 धर्म है, यहां 6 धर्म है। वे सबके लिए काम करते हैं।