मन की बात में PM Modi ने किया चंद्रयान और G20 का जिक्र, PM बोले- भारत ने मनवाया अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा…’

PM Modi ने आज ‘मन की बात’ के 105वें  एपिसोड को संबोधित किया…. इस दौरान उन्होंने कहा कि  ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में मुझे आप सभी के साथ देश की सफलता को, देशवासियों की सफलता को, उनकी प्रेरणादायक जिंदगी के सफर को आपसे साझा करने का अवसर मिला है….

चंद्रयान-3 और G20 समिट की सफलता पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 और G20 समिट की सफलता पर चर्चा की… प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे चंद्रयान की सफलता के लिए कई पत्र मिले… भारत ने इस समिट में अफ्रीका को फुल मेंबर बनवाकर अपना लोहा मनवाया है….Modi  ने आज के कार्यक्रम में जर्मनी की एक युवती की भी चर्चा की। वो आंख से देख नहीं पाती, लेकिन संस्कृत के श्लोक इतने आसानी से गाती हैं जिसे सुनकर हर कोई आश्चर्य चकित रह जाए… पीएम ने कार्यक्रम में 27 सितंबर को होने वाले विश्व पर्यटन दिवस और शांति निकेतन की भी चर्चा की….

PM Modi ने कहा कि जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल के साक्षी बन रहे थे। इसरो के YouTube Live Channel पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा, जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है।

‘चंद्रयान-3 महाक्विज’ का जिक्र

मन की बात के 105वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफलता पर चल रहे क्विज कंपटीशन ‘चंद्रयान-3 महाक्विज’ का भी जिक्र किया उन्होंने बताया कि MY Gov portal पर हो रहे इस कंपटीशन में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले चुके हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से क्विज कंपटीशन में भाग लेने की भी अपील की।