ठाकुरों को लेकर की गई RJD सांसद की टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है…अब इस विवाद में अब भाजपा भी कूद पड़ी है…भाजपा के एक विधायक नीरज कुमार बबलू ने राजद सांसद को चेतावनी दे डाली है। उनका कहना है कि ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। आरोप लगाया कि सांसद ने राजद के कहने पर ठाकुरों को लेकर टिप्पणी की है।
नीरज सिंह बबलू ने स्वयं भी विवादित बयान दे डाला
हालांकि, भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने स्वयं भी विवादित बयान दे डाला है। भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि ठाकुर नहीं होते तो हिंदुस्तान का नाम मुगलिस्तान होता।उन्होंने कहा कि मनोज झा मेरे सामने बोलते तो पटकर मुंह तोड़ देता.., ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। नीरज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज झा ने राजद के कहने पर ऐसा बयान दिया है। वह ये क्यों नहीं कहते कि अंदर के रावण मारो।
बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि अगर मैं राज्यसभा में होता तो उनकी जीभ खींच लेता और आसन की ओर उछाल देता.