दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले RLJD सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा,सीट शेयरिंग को लेकर दोनों नेताओं के बीच हुईं बात

बिहार में ठाकुर विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है, जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा नेता अमित शाह से मिले। इस संबंध में उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की राजनीतिक स्थिति और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति पर विशेष चर्चाएं हुई।

सीट शेयरिंग को लेकर दोनों नेताओं के बीच बात

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनन्द भी उपस्थित थे। कहा जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर दोनों नेताओं के बीच बात हुई। इसके अलावा कई अहम मुद्दों पर भी बात हुई। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीट पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने को लेकर एकजुटता पर बल दिया

मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चाएं

बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित कैसे हो इस बात पर विस्तार से बातें हुईं। उन्होंने बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चाएं की। उपेन्द्र कुशवाहा और अमित शाह आज लगभग आधे घंटे तक बातचीत किए। उपेन्द्र कुशवाहा की यह मुलाक़ात उनकी पहली मुलाक़ात नहीं है बल्कि इससे पहले भी उनसे वह 20 अप्रैल को मिले थे।