बिहार में सियासी घमासान के बीच CM Nitish Kumar नालंदा रवाना, पाला बदलने की फिर होने लगी चर्चा

बिहार में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपने गृह जिला नालंदा जा रहे हैं… राजनीतिक जानकार सीएम नीतीश कुमार के इस यात्रा को लेकर कई मायने निकाल रहे हैं…..और  फिर से यह सवाल उठाना शुरू हो गया है कि क्या बिहार में फिर कोई बड़ा खेल होने वाला है….

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि सीएम नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि उनकी अंतरात्मा नालंदा जिले में ही जागती है। अंतरात्मा की आवाज पर ही वे कभी भाजपा तो कभी आरजेडी का साथ छोड़ते या हाथ पकड़ते हैं। नीतीश कुमार के नालंदा जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं होती रहती है।  कुछ लोगों का मानना है कि बिहार में महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में नीतीश का नालंदा जाना एक बहुत बड़ा संकेत बताया जा रहा है….